Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

दिलजीत दोसांझ और ऋषभ शेट्टी ने मिलाया हाथ, 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए रिकॉर्ड किया खास गाना

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie, Sandalwood, Rishabh Shetty, Kantara, Kantara Chapter 1
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:08 IST

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने गाने और सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के सनसनीखेज अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के साथ मिलकर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए एक खास गाना रिकॉर्ड किया है, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। 

पोस्ट किए गए वीडियो में गायक दोनों एक दूसरे से प्यार से मिलते और म्यूजिकल सेशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। काम खत्म होने के बाद दोनों ने हल्की-फुल्की बातचीत भी की। वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिलजीत ने कैप्शन दिया, "ऋषभ शेट्टी जैसे प्रतिभाशाली इंसान के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। 

'कांतारा' ने मुझे व्यक्तिगत रूप से छुआ। सिनेमाघर में 'वराह रूपम' सुनकर मेरी आंखें नम हो गई थीं। अब 'कांतारा: चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है और मैं इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हूं। संगीतकार बी. अजनीश को धन्यवाद, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा।"

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित 'कांतारा: चैप्टर 1' होमबले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, सप्तमी गौड़ा और गुलशन देवैया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर कांतारा की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

फिल्म की कहानी एक कंबाला चैंपियन और एक ईमानदार वन अधिकारी के टकराव पर आधारित है। वहीं ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कदंब वंश के शासनकाल पर आधारित है। ऋषभ शेट्टी ने ही इसे लिखा और निर्देशित किया है, जबकि विजय किरगंडुर इसके निर्माता हैं। फिल्म में ऋषभ और जयराम मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और इसका फर्स्ट लुक और टीजर 27 नवंबर को रिलीज किया गया था। दिलजीत दोसांझ की बात करें तो वह वॉर ड्रामा 'बॉर्डर-2' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें संजय दत्त नजर आ रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत के अलावा, सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य रोल में हैं।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie , Sandalwood , Rishabh Shetty , Kantara , Kantara Chapter 1

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD