Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुजरात को मिलीं 28 अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन, सीएम और गृह राज्य मंत्री ने दिखाई झंडी

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:37 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार को फॉरेंसिक साइंस डायरेक्टोरेट मैदान से 28 अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम राज्य में अपराध की जांच को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इन्हें गुजरात के सभी जिलों में तैनात किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि किसी भी अपराध स्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच संभव हो सके। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आज का दिन गुजरात पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के लिए ऐतिहासिक है। 

आज 28 मोबाइल फॉरेंसिक लैब्स का उद्घाटन किया गया है, जो अब तक की सबसे उन्नत फील्ड यूनिट्स हैं। इनमें से 18 लैब्स का अधिग्रहण गुजरात सरकार द्वारा किया गया है, जबकि 10 लैब्स केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई हैं। हर्ष संघवी ने आगे कहा कि गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इस प्रकार की मोबाइल फॉरेंसिक सुविधा हर जिले में उपलब्ध होगी। 

अब अपराध स्थल पर ही प्राथमिक जांच, साक्ष्य एकत्रण, विश्लेषण और डिटेक्शन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सकेगी, जिससे अपराधों की त्वरित और सटीक जांच संभव हो पाएगी। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में हर्ष सिंघवी ने लिखा, "गुजरात की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम!

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल न्याय निदेशक, गांधीनगर के कार्यालय में मोबाइल फोरेंसिक वैन के उद्घाटन के अवसर पर विशेषज्ञों के साथ उपस्थित रहे और राज्य की सुरक्षा को मज़बूत करने में सहयोग के एक क्षण के साक्षी बने।" उन्होंने आगे लिखा, "28 वैन उन्नत तकनीक और उपकरणों से सुसज्जित हैं, जो घटनास्थल पर अपराधों की जांच में मदद करेंगी। 

यह वैन राज्य में घटित आपराधिक घटनाओं की जांच की उन्नत प्रक्रिया के लिए एक नई क्रांति लाएगी और डेटा फोरेंसिक में तेज़ और प्रभावी जांच को बढ़ावा देगी।"

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD