Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

18 साल बाद ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते दिखेंगे जॉली ‘एलएलबी-3’ स्टार अरशद वारसी

Akshay Kumar, Bollywood, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Arshad Warsi, Jolly LLB 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:23 IST

‘बिग बॉस 19’ में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड बहुत ही स्पेशल होने वाला है। इसमें अभिनेता अरशद वारसी 18 साल बाद ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते दिखेंगे। इसका मतलब यह भी है कि इस बार दर्शक सलमान खान को वीकेंड के वार एपिसोड में मिस करते दिखाई देंगे। 

वीकेंड के वार में अरशद वारसी ही नहीं अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे। दरअसल, दोनों स्टार यहां पर अपनी आने वाली फिल्म जॉली ‘एलएलबी-3’ का प्रचार करने पहुंचेंगे। कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया गया है।

इस वीडियो में अक्षय कुमार कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस बार वीकेंड के वार में बिग बॉस के घर की कचहरी वो संभालेंगे। उनके साथ होंगे सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी। वीडियो में सौरभ शुक्ला भी बतौर जज शो में शामिल होंगे, मगर ये देखना दिलचस्प होगा कि वो यहां असली-नकली जॉली की लड़ाई सुलझाएंगे या फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे।

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार या अरशद वारसी बिग बॉस में नजर आएंगे। अक्षय कुमार बिग बॉस के 11वें सीजन के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आए थे। वहीं अरशद वारसी इस रियलिटी शो के पहले सीजन को होस्ट कर चुके हैं। बिग बॉस सीजन 1 को अरशद वारसी ने साल 2006 में होस्ट किया था, तब यह सोनी चैनल पर प्रसारित होता था।

पहले सीजन में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ, रूपाली गांगुली सहित कई अन्य प्रतियोगी शामिल हुए थे। सीजन 1 के विनर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय थे, जिन्हें अरशद वारसी ने अपने हाथों से ट्रॉफी सौंपी थी। वीकेंड के वार में इन दोनों स्टार्स को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। 

सलमान क्यों इस वीकेंड नहीं दिखाई देंगे इसकी एक और वजह है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म "बैटल ऑफ गलवान" की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। सलमान खान लद्दाख में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। इसमें सलमान खान वर्दी पहने घायल अवस्था में दिखाई दे रहे थे।

‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसे रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

 

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Arshad Warsi , Jolly LLB 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD