Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता : आरती सिंह राव

भाजपा सरकार की नीति “जनसेवा ही प्रभु सेवा” पर आधारित

Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 10:29 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में उन्होंने क्षतिपूर्ति पोर्टल, जलभराव से हुए नुकसान के मुआवजे तथा अन्य लोक-शिकायतों से संबंधित विषयों की समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जलभराव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी किसान को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने “ई-गवर्नेंस” और डिजिटल इंडिया की भावना को आगे बढ़ाते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल जैसे तंत्र विकसित किए हैं, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुँचा सकते हैं और पारदर्शी तरीके से उनका समाधान पा सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश  सरकार की नीति “जनसेवा ही प्रभु सेवा” पर आधारित है और आमजन की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD