Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फाजिल्का से पाकिस्तान से प्राप्त 27 हथियार बरामद; दो गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर आपराधिक समूहों के संचालकों को हथियार पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 17:49 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान एक और बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का के साथ संयुक्त ऑपरेशन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा पार से चल रहे संगठित हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसमें 27 आधुनिक .30 बोर पिस्टलें और 470 जिंदा कारतूसों सहित दो हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है। 

यह जानकारी आज यहां पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय  है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगली, निवासी तेजा रहेला, फाजिल्का, और गुरमीत सिंह, निवासी ग्राम मुहार जमशेर, फाजिल्का के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों का यह बड़ा खेप पाकिस्तान से एक विदेशी संस्था के माध्यम से प्राप्त किया गया था और राज्य में आपराधिक गिरोहों द्वारा उपयोग किया जाना था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर आपराधिक समूहों के संचालकों को पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने तथा तस्करी किए गए हथियारों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ब्रार ने कहा कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सीआई फिरोजपुर और एसएसओसी फाजिल्का की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से फाजिल्का क्षेत्र में एक गुप्त ऑपरेशन चलाया।

ऑपरेशन के दौरान फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय वार्ड के नजदीक ग्राम मुहार जमशेर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को .30 बोर के 27 गैरकानूनी हथियारों के एक बड़े जखीरे और 470 जिंदा कारतूसों के साथ काबू किया गया। एआईजी ने आगे बताया कि विदेशी संस्था की पहचान, भूमिका और इसके व्यापक नेटवर्क के बारे में पता लगाना जांच के अधीन है।

इस संबंधी केस थाना एसएसओसी फाजिल्का में असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 16 दिनांक 11-09-2025 दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD