Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

राजू खेर का 68वां जन्मदिन, भाई अनुपम खेर ने दी भावुक बधाई

Anupam Kher, Bollywood, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 17:04 IST

मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राजू खेर गुरुवार को 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके भाई और मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर राजू के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और एक भावुक संदेश लिखा।

अनुपम ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, राजू मेरे भाई! तुम मेरे चुपके से साथ देने वाले, मजेदार और मजबूत इंसान हो। तुम एक शानदार बेटे, पिता और पति हो। हां, तुम थोड़े जिद्दी और कभी-कभी चिढ़ाने वाले भी हो, लेकिन तुम्हारा निस्वार्थ स्वभाव और भरोसेमंद व्यक्तित्व तुम्हें मेरे लिए रॉकस्टार बनाता है।

मैंने हमारा पसंदीदा बचपन का गाना यहां डाला है, जो हमारी बॉन्डिंग को हमेशा याद दिलाता है। भगवान तुम्हें लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी दे। राजू जी की जय।" राजू खेर एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में अभिनय भी किया है। 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिकों से की थी। साल 1990 में उन्होंने 'इम्तिहान', 'एक राजा एक रानी', 'राज कहानी', और 'जीने भी दो यारों' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। साल 1998 में उन्होंने आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'गुलाम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 

इसके बाद उन्होंने 'हीरा लाल पन्ना लाल', 'जंगल', 'ओम जय जगदीश', 'क्रिश 3', 'देहली बेली', और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा साबित की। 1999 में धारावाहिक 'संस्कार' का निर्देशन कर उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद 2010 में 'अभिलाषा' धारावाहिक के जरिए उन्होंने निर्देशन और संवाद लेखन में भी अपनी काबिलियत दिखाई, जिसे खूब सराहा गया।

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD