Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

करमजीत सिंह रिंटू और प्रियंका शर्मा द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव में राहत सामग्री वितरित की गई

रिंटू ने कहा यह सेवा जारी रहेगी

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 11:38 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू और सीनियर डिप्टी मेयर  प्रियंका शर्मा द्वारा रमदास के बाढ़ प्रभावित गाँवों का एक बार फिर दौरा किया और इस अवसर पर अपने साथियों और सेवा निभा रहे संत महापुरुषों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त घरों के परिवारों को ज़रूरी सामान उपलब्ध कराया। इस अवसर पर ज़रूरतमंदों को फोल्डिंग बेड, बिस्तर, राशन, चिकित्सा और अन्य राहत सामग्री वितरित किया गया। 

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कुछ दिन पहले अपनी टीम के साथ इन बाढ़ प्रभावित 9 गाँवों का दौरा किया था और लोगों की ज़रूरतों का एक सूची बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि वही ज़रूरी सामान लोगों तक पहुँचाया है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि यह सेवा इसी तरह जारी रहेगी और भविष्य में भी हर ज़रूरतमंद की मदद करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जिन 9 गांवो का पहले निरीक्षण किया गया था, उन सभी गांवो में राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। खेतों में खड़ी फसलें पानी में बह गई हैं, घरों की दीवारें ढह गईं । उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना सबसे उचित कार्य है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ के कारण खेतों में हुई तबाही को भी गंभीरता से ले रही है और किसानों को जल्द ही मुआवज़ा दिया जाएगा। भगवंत मान सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को राहत देने हेतु "जिसका खेत उसकी रेत" नीति लागू की है। 

यह नीति केवल बाढ़ प्रभावित खेतों पर ही लागू होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पंजाब सरकार घर-घर जाकर ज़रूरी मदद पहुँचाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों को जल्द ही सामान्य स्थिति में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए हैं ताकि बाढ़ से हुए नुकसान की तुरंत भरपाई की जा सके। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमृतसर प्रियंका शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। 

इस अवसर पर रितेश शर्मा,संत बाबा कुलवंत सिंह खुर्मानिआ वाले  , भाई सुरिंदर सिंह अरोड़ा वीर जी,सुखबीर सिंह सोनी, राहिल खन्ना, गुरप्रीत सिंह कटारिया ,अरविंद भट्टी, बॉबी काजल व अन्य लोग भी शामिल थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD