Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में परवाणु शहर को देश में मिला दूसरा स्थान

Bhupender Yadav, Bhupendra Yadav, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Environment Forest and Climate Change, Kirtivardhan Singh, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/नई दिल्ली , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 13:04 IST

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणु शहर ने प्रतिष्ठित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवॉर्ड से सम्मानित किया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक प्रवक्ता नेे बताया कि यह सर्वेक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत करवाया गया था। देश के तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में परवाणु शहर को देश के स्वच्छ वायु शहरों में दूसरे स्थान पर आंका गया है। इस श्रेणी में हिमाचल प्रदेश को 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

यह उपलब्धि इस क्षेत्र मेें वायु गुणवत्ता को बनाए रखने में नवाचार पहल के लिए प्रेरित करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण दृष्टिगत लिए गए निर्णयों के परिणास्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है। 

यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश प्रदूषण बोर्ड, स्थानीय प्रशासन और शहर के लोगों के समावेशी और समर्पित प्रयासों को प्रदर्शित कर रहा है। इस सम्मान के रूप में राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और जन स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

Tags: Bhupender Yadav , Bhupendra Yadav , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Environment Forest and Climate Change , Kirtivardhan Singh , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD