Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब सरकार बड़े शहरों में 447 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी; आधुनिक चार्जिंग ढांचा स्थापित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह

सबसे पहले अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एस ए एस नगर में सेवा शुरू होगी

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kulwant Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 12:49 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण अनुकूल, साफ-सुथरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के लिए अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एस ए एस नगर (मोहाली) में जल्द ही आधुनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करके 447 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी।

यह बात उन्होंने "ई-मोबिलिटी और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन पर पंजाब कनक्लेव" के दौरान एकत्रिता को संबोधित करते हुए की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अगले साल के शुरू में पंजाब राज्य सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी क्रांति का गवाह बनेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के शहर विकास के इंजन हैं, जिनका टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। डीजल से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख़ करने से न केवल प्रदूषण घटेगा, बल्कि ड्राइवरों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अहम योगदान दे रही है। 

मार्च 2024 से अब तक अमृतसर में ई-ऑटो फ्लीट में 200 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं। यह सम्मेलन, जो विश्व ईवी दिवस पर सी आई आई द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था, के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि अमृतसर में इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-ऑटो) को अपनाने की दिशा में भरपूर उत्साह देखा गया है। 

इस सम्मेलन ने साफ-सुथरी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था पर विचार-विमर्श हेतु अमृतसर के नीति निर्धारकों, शहर के अग्रणी नेताओं, विशेषज्ञों और ई-ऑटो ड्राइवरों को एक मंच पर लाया। अपने उद्घाटन भाषण में पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के खुशहाल और टिकाऊ भविष्य की रचना के लिए सभी नागरिकों का साझा दृष्टिकोण है। 

उन्होंने आगे बताया कि अमृतसर में 1,200 डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलना प्रेरणादायक यात्रा रही, जो ठोस नीति और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि इसी सफलता के आधार पर अब हम इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर रहे हैं, जो सबसे पहले अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और एस ए एस नगर (मोहाली) जैसे प्रमुख शहरों में शुरू की जा रही हैं। 

इसके साथ ही पी एम आई डी सी  द्वारा सरकार के साथ मिलकर सावधानीपूर्वक रूट रेशनलाइजेशन, चार्जिंग ढांचे और आधुनिकीकरण के बारे में योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, तो हमें चुनौतियों का सामना करने और पंजाब के विकास की गति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kulwant Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD