Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सोनू निगम नए सीरियल के लिए फिर गाएंगे ‘चलो बुलावा आया है’

Sonu Nigam, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Chalo Bulawa Aaya Hai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 13:57 IST

गायक सोनू निगम का मशहूर गाना ‘चलो बुलावा आया है’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। नवरात्रि ही नहीं, माता के दर्शन की यात्रा में भी लोग इसे गुनगुनाते दिखाई देते हैं। सोनू निगम इस गाने को एक बार फिर से रीक्रिएट करते दिखेंगे, लेकिन इस बार वह एक सीरियल में ये गाना गाते दिखाई देंगे। इस नए सीरियल का नाम होगा ‘चलो बुलावा आया है।’ यह सोनी टीवी पर जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। इस सीरियल के गाने को नए तरीके से फिल्माया जाएगा और इसमें सोनू निगम अपनी आवाज देंगे।

सीरियल में बुंदेलखंड (झांसी) के एक गांव में रहने वाली 8 वर्षीय मानिकी सिंह लोधी की कहानी होगी, जिसके पिता, सागर सिंह लोधी, जो एक सेना अधिकारी थे, सीमा पर लापता हो जाते हैं।मानिकी को यह विश्वास नहीं होता कि उसके पिता उसे छोड़कर कहीं चले गए हैं। फिर मां वैष्णो देवी में उसकी अटूट आस्था उसे कटरा की यात्रा पर ले जाती है, जहां वह माता से उन्हें अपने पिता से मिलवाने की प्रार्थना करती है।

‘चलो बुलावा आया है’ सीरियल में पायोजा श्रीवास्तव, मानिकी सिंह लोधी के किरदार में दिखाई देंगी। अविनेश रेखी उनके पिता सागर सिंह लोधी और आलिया घोष उनकी मां आनंदी सागर लोधी के किरदार में दिखाई देंगी। इस सीरियल का निर्माण सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। सीरियल में पुनीत वशिष्ठ विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं श्रुति चौधरी ने शिक्षक और माता का किरदार निभाती दिखाई देंगी।

यही नहीं, अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" में उनके मशहूर गाने "बिजुरिया" को फिर से रीमिक्स किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने वरुण धवन के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की थी। इसमें दोनों गाने से जुड़े कुछ हुक स्टेप साथ में करते दिखाई दे रहे थे। सोनू निगम ने बताया था कि यह उनके पसंदीदा गानों में से एक है।

 

Tags: Sonu Nigam , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Chalo Bulawa Aaya Hai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD