Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

संजय दत्त ने बताया, 'पढ़ाई से बचने के लिए एक्टिंग का रास्ता...'

Sanjay Dutt, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 09, 2025, 13:55 IST

अभिनेता संजय दत्त हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपने करीबी दोस्त और अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ नजर आए। यहां अभिनेता ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई से बचने के लिए ही एक्टर बनना चुना था। इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 

इसमें कपिल शर्मा संजय दत्त से पूछते हैं, "आप बचपन में खूब शरारती थे। जब आपने पहली बार अपने पिता को बताया कि आप एक्टर बनना चाहते हैं तो उनका क्या रिएक्शन था?" इस पर संजय दत्त ने कहा, “मुझे थप्पड़ पड़ा। पापा ने कहा कि पढ़ाई करना बहुत जरूरी है।

एक्टर बनना आसान नहीं है। मैंने सोचा था कि एक्टर बन जाऊंगा तो पढ़ाई से बच जाऊंगा। कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा, इसलिए मैं एक्टर बनना चाहता था। मैंने जिद की, तो पापा बोले, ‘सुबह 5 बजे उठ जाना कल। कल से तुम्हें घुड़सवारी सीखनी है।’ मैं परेशान, इतनी जल्दी कैसे उठूंगा। 

कपिल, मैंने 6 महीने बाद पापा से पूछा था कि क्या मैं फिर से कॉलेज चला जाऊं।” संजय दत्त को सुबह उठना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त से फिर से कॉलेज जाने के बारे में पूछा था। यह एपिसोड जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

इस शो में वे अपने जेल के दिनों को भी याद करते दिखाई देंगे। यह एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है। फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त की लेटेस्ट फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इस मूवी में उनके किरदार को पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और अन्य कलाकार हैं।

‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। साजिद ने ही इसकी कहानी और पटकथा भी लिखी है। इसके निर्देशक ए. हर्ष हैं। इस मूवी से हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। संजय दत्त आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’, ‘द राजासाहब’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘केडी: द डेविल’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

 

Tags: Sanjay Dutt , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD