Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

‘बिग बॉस 19’ के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे शहबाज बदेशा, बहन शहनाज ने दिए टिप्स

Shehnaaz Gill, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 14:19 IST

‘बिग बॉस 19’ के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने बताया था कि इस सप्ताह बिग बॉस हाउस में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। इसका नाम तो शेयर नहीं किया गया था, लेकिन लोगों को शो के कुछ प्रोमो देख पता लग गया था कि वह अभिनेत्री शहनाज गिल के परिवार से हो सकता है। 

अब इस बात का खुलासा हो गया है कि ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं, शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा हैं। वो इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगे। अपने भाई के बिग बॉस के घर में जाने पर अभिनेत्री शहनाज बहुत खुश हैं। 

अभिनेत्री ने भाई को कुछ टिप्स भी दिए हैं।अभिनेत्री शहनाज ने अपने भाई की एंट्री पर खुशी जताते हुए कहा, "मुझे उस पर गर्व हो रहा है, सात साल तक उसने इसका इंतजार किया है। मैं अपने भाई के लिए थोड़ी नर्वस भी हूं, लेकिन मैं उसे बाहर से सपोर्ट करूंगी। 

वह हमें 24 घंटे हंसाता है। वह बाकी के कंटेस्टेंट को हंसता दिखाई देगा।" उन्होंने आगे कहा, "अगर तुम बुरे हो तो बुराई दिखाओ और अगर तुम अच्छे हो तो अच्छाई दिखाओ। बस अपनी सच्चाई दिखाना। जितना मैं जानती हूं, वो गुस्से वाला बहुत है और हंसमुख भी है। 

वो मेरी तरह ही है। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वो कैसे वहां पर झगड़ा करेगा या फिर उन्हें हंसाएगा। हम बचपन में खूब लड़ते थे, मगर उन्हें सुलझा भी लेते थे। वो मेरी तरह नहीं है, वो कंटेस्टेंट को जवाब देता दिखाई देगा।" शनिवार को जियो हॉटस्टार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी गई थी। 

इसके प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "आई है शहनाज लेकर एक नया ट्विस्ट, 'वीकेंड का वार' पर होगी एक नए वाइल्ड कार्ड की एंट्री।" शहबाज को पहले 'बिग बॉस' के ग्रैंड प्रीमियर में शो में शामिल होना था, लेकिन वो वोटिंग प्रक्रिया में साथी प्रतियोगी मृदुल तिवारी से हार गए थे। 

अब फाइनली वो 'बिग बॉस' हाउस में बतौर कंटेस्टेंट जाने वाले हैं।वैसे इससे पहले शहबाज 'बिग बॉस 13' के दौरान घर में जा चुके हैं। उस समय वो 'फैमिली वीक स्पेशल' एपिसोड में बहन शहनाज को सपोर्ट करते दिखे थे।

 

Tags: Shehnaaz Gill , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD