Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

पंजाबी अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ प्रभावितों को दी राहत सामग्री

Binnu Dhillon, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 14:17 IST

पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहां के जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसने 1,400 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है और वहां लाखों लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे भी आ रहे हैं। अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में पूरी पंजाबी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। राज्य भर में बचाव अभियान जारी है। बाढ़ ने पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और मोहाली जिलों में काफी नुकसान पहुंचाया है। 

भारी बारिश के बीच रावी, व्यास और सतलुज जैसी नदियों के ऊपर बने बांधों से पानी छोड़े जाने के साथ-साथ नालों के उफान के कारण बाढ़ आई है। जिले गुरदासपुर के अंदर बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। बाढ़ पीड़ितों की हर कोई अपने-अपने तरीके से मदद कर रहा है। 

इसी बीच रविवार को अभिनेता बिन्नू ढिल्लों गुरदासपुर के गांव चिट्टी में पहुंचे।अभिनेता ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री दी।अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। 

पंजाब जिस संकट से जूझ रहा है उसमें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, एनजीओ, सरकार और सभी लोग मदद के लिए आगे आए हैं। उनका दिल से धन्यवाद, यही असली पंजाब है जो मुसीबत की घड़ी में साथ खड़ा रहता है।"उन्होंने आगे कहा, "मेरा भाई जो कनाडा में है, उसने मुझे बताया कि बाढ़ जाने के बाद बहुत सारी बीमारियां आएंगी, तब हमें और लोगों का ख्याल रखना होगा। 

इसलिए हम बाद में भी आएंगे। यह मायने नहीं रखता कि आप कितना सामान ला रहे हैं, मायने रखता है कि आपकी सोच क्या है। पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। भगवान हमारे साथ है, सब जगह से राहत सामग्री आ रही है, हम जल्द ही फिर से उठ खड़े होंगे।"

 

Tags: Binnu Dhillon , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD