Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गोल्डी बरार का सहयोगी बलजिंदर सिंह गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Anti Gangster Task Force, AGTF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 13:15 IST

पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बरार के सहयोगी बलजिंदर सिंह उर्फ रैंच को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुक्तसर साहिब के मलोट क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के नीचे की गई। 

बलजिंदर के कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जो गोल्डी बरार गिरोह को पंजाब में अशांति और अपराध फैलाने के लिए आपूर्ति किए जाने थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि ये हथियार गोल्डी बरार के निर्देश पर उसके प्रमुख सहयोगी मलकीत सिंह उर्फ कित्ता भानी के माध्यम से खरीदे गए थे, जो वर्तमान में कपूरथला जेल में बंद है।

बलजिंदर सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, और उसके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता है। 

उन्होंने कहा, "एजीटीएफ ने गोल्डी बरार के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।"पुलिस ने मलोट के सदर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(7)(8) के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बता दें कि गोल्डी बरार, जो कनाडा में रहकर कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है, पंजाब में कई हत्याओं और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं, अब इस कार्रवाई को पंजाब में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Anti Gangster Task Force , AGTF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD