Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आ गया फैसला: पहले मेरठ, फिर कानपुर में रिलीज होगा 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arshad Warsi, Jolly LLB 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:15 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हंसी के साथ-साथ कोर्ट रूम ड्रामा के जरिए एक अनोखा सामाजिक संदेश देती है। इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट में एक्टर अरशद वारसी और दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नजर आए थे। दोनों ने ही जॉली की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार मजा डबल होने वाला है क्योंकि दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने शनिवार को एक बड़ा अपडेट जारी किया। दरअसल, मेकर्स ने ट्रेलर को लॉन्च करने पर मजेदार सोशल मीडिया कैंपेन चलाया था। इसमें सवाल रखा गया था कि फिल्म का ट्रेलर मेरठ में रिलीज किया जाए या कानपुर में? यह बहस सिर्फ शहरों की नहीं थी, बल्कि दोनों जॉली की शान की भी थी। अक्षय कुमार यानी कानपुर वाला जॉली चाहता था कि ट्रेलर उसके शहर में लॉन्च हो, वहीं मेरठ से आए अरशद वारसी अपने शहर को अहमियत दिलवाना चाहते थे। इस हल्की-फुल्की लड़ाई में मेकर्स ने फैसला जनता पर छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने जमकर वोटिंग की।

अब जनता का फैसला आ चुका है और इसके साथ ही ट्रेलर लॉन्च की तारीख और जगह भी तय हो गई है। मेकर्स ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें फिल्म के दोनों जॉली, जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने खड़े हैं। जज साहब फैसला सुनाते हैं कि सबसे पहले 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर मेरठ में रिलीज होगा। ये सुनते ही अरशद वारसी खुशी से झूम उठते हैं और डांस करने लगते हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब जज साहब ऐलान करते हैं कि इसके बाद ट्रेलर कानपुर में भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे अक्षय कुमार की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है।

इस पूरी बातचीत में एक और मजेदार मोड़ आता है, जब जज साहब दोनों से कहते हैं कि ट्रेलर लॉन्च के लिए उन्हें बाहों में बाहें डालकर मुस्कुराते हुए जाना होगा। इस पर दोनों जॉली नाराजगी दिखाते हैं।मेकर्स के अनुसार, 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arshad Warsi , Jolly LLB 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD