Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ताहिरा कश्यप की 'शर्माजी की बेटी' ने जीता 'बेस्ट एशियन फीचर फिल्म' का खिताब

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Tahira Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:14 IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'शर्माजी की बेटी' ने वैश्विक मंच पर हिंदी सिनेमा का परचम लहराया है। फिल्म को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में 'बेस्ट एशियन फीचर फिल्म' (गोल्ड बेल्ट) का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। ताहिर की फिल्म ने ‘व्हेयर इज द लाई?’ और ‘हैलो, लव, अगेन’ जैसी फिल्मों को पीछे पछाड़कर यह सम्मान अपने नाम किया है, जिन्हें सिल्वर और ब्रॉन्ज बेल्ट से नवाजा गया।

ताहिरा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि फिल्म के लिए यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भारत के लिए एक उत्सव की तरह है।उन्होंने कहा, "फिल्म 'शर्माजी की बेटी' को कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एशियन फीचर फिल्म का पुरस्कार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उन कहानियों का उत्सव है, जिन्हें हम दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। 

यह जानकर दिल को सुकून मिलता है कि हमारी फिल्में पूरे एशिया में दर्शकों के दिल हैं। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत यात्रा थी। साथ ही, मैं उन सभी दर्शकों की आभारी हूं, जिन्होंने इसे इतना प्यार दिया।"ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा लिखित और निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित है। फिल्म में महिलाओं के सपनों को एक नया पंख देने का काम किया गया है, जिसमें सपनों को पाने के लिए सामने आने वाली चुनौतियों को भी बखूबी से दर्शाया गया है।

फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी हैं। बता दें कि यह फिल्म ताहिरा का डेब्यू प्रोजेक्ट है। फिल्म 28 जून 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।बता दें इससे पहले भी 'शर्माजी की बेटी' ने एक्सचेंज 4 मीडिया अवॉर्ड समारोह में तीन सिल्वर बेल्ट पुरस्कार जीते थे। इनमें बेस्ट फिल्म, ताहिरा कश्यप के लिए बेस्ट राइटर, और दिव्या दत्ता के लिए बेस्ट एक्टर (मूवी) का पुरस्कार शामिल था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Tahira Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD