Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है भाजपा, पंजाबियों की मदद को प्रतिबद्ध हैं प्रधानमंत्री : तरुण चुग

अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने की मांग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 11:22 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आज सीधे तौर पर भगवंत मान सरकार को जिम्मेदार ठहराया कि समय रहते बाढ़ से बचाव के कदम नहीं उठाए गए और भाखड़ा जल पर राजनीति करके पंजाब को एक मानव निर्मित आपदा में झोंक दिया गया।लुधियाना के ससराली गाँव में लोगों से बातचीत करते हुए चुग ने कहा कि आप सरकार ने अवैध खनन गिरोह के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं की।“केजरीवाल गिरोह और खनन माफिया की सीधी मिलीभगत है, जिसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए।चुग ने कहा कि यदि पंजाब ने समय पर बीबीएमबी की सलाह मानी होती तो हालात इतने बिगड़ते नहीं।

चुग ने गाँववासियों, एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की जो दिन-रात धूसी बांध को बचाने में लगे हैं और पंजाब के लोगों तथा बांध की रक्षा कर रहे वीरों की सुरक्षा के लिए अरदास की।

चुग ने स्पष्ट कहा, “राज्य प्रायोजित अवैध खनन, जो आप सरकार की नाक तले चला, उसने प्राकृतिक बाढ़ को मानव निर्मित त्रासदी में बदल दिया। रेत माफ़िया को संरक्षण दिया गया और पंजाब को तबाही में धकेल दिया गया। आज 4 लाख एकड़ से अधिक ज़मीन पानी में डूबी हुई है और प्रदेश के सभी 23 जिलों के करीब 1800 गाँव संकट में हैं। ग्रामीणों ने महीनों पहले शिकायतें दी थीं लेकिन आप सरकार ने कार्रवाई करने की बजाय चुप्पी साध ली।”“धूसी बांध उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल की दूरदर्शी परियोजना था। आप नेताओं ने विधान सभा में स्वीकार किया था कि इसकी मरम्मत और रखरखाव पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वह पैसा कहाँ गया? पंजाब जवाब चाहता है,” चुग ने कहा।केंद्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए चुग ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाबियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मोदी जी पहले ही एनडीआरएफ के लिए 11,000 करोड़ रुपये जारी कर चुके हैं और हमारी सेनाओं ने 15,000 से अधिक लोगों की जान बचाई है - जिनमें एक माँ और उसका नवजात शिशु भी शामिल हैं। जबकि सेना, एनडीआरएफ और केंद्रीय एजेंसियां चौबीसों घंटे राहत कार्य में लगी हैं, राज्य सरकार कहीं दिखाई नहीं दे रही। तथाकथित ‘सुपर सीएम’ केजरीवाल और उनका डिप्टी पंजाबियों के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग कर रहे हैं।”मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत पर प्रतिक्रिया देते हुए चुग ने कहा, “मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ ताकि वे जल्द से जल्द अपने दफ्तर लौटें और पंजाबियों को, जिन्हें इस आपदा ने बड़ा आर्थिक झटका दिया है, उचित और समय पर मुआवज़ा मिल सके।”

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD