Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पठानकोट के दीपित शर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन

अमन अरोड़ा द्वारा दीपित को राष्ट्र सेवा में सुनहरे भविष्य के लिये शुभकामनाएँ

Military, Army, Indian Army, Deepit Sharma, Cadet Deepit Sharma, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 18:24 IST

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7वें कोर्स के कैडेट दीपित शर्मा को आज चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजीमेंट, जो सेना की सबसे पुरानी इन्फैंट्री रेजीमेंटों में से एक है, में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। 

इस पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम ने किया। जिला पठानकोट के निवासी कैडेट दीपित शर्मा ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सेना में अधिकारी बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। 

उनके परिवार के लिए और भी गर्व की बात यह है कि उन्हें कुमाऊँ रेजीमेंट की उसी यूनिट में कमीशन मिला है, जिसमें उनके पिता सेवा निभा रहे हैं। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने लेफ्टिनेंट दीपित शर्मा को बधाई दी और राष्ट्र सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट शर्मा के कमीशनिंग से महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट से कमीशन अधिकारी बनने वाले कैडेटों की संख्या 179 हो गई है। इस इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त), ने लेफ्टिनेंट दीपित शर्मा को कमीशन अधिकारी बनने पर बधाई दी। 

उन्होंने बताया कि कैडेटों के वर्तमान बैच के लिए यूपीएससी एनडीए (2) लिखित परीक्षा 14 सितम्बर, 2025 को होगी, जो अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Deepit Sharma , Cadet Deepit Sharma , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD