Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

तरुणप्रीत सिंह संधू ने किया सरहदी गाँवों का दौरा

किश्ती के माध्यम से पहुँचाई राहत सामग्री

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Pal Singh Sawna, Gurpreet Singh GP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाज़िल्का , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 16:40 IST

पंजाब के पंचायत मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह संधू ने आज फाज़िल्का जिले के बाढ़ प्रभावित गाँव राम सिंह भैणी का दौरा किया। वे किश्ती के माध्यम से गाँव पहुँचे और ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उन्हें राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने काँवांवाली पत्तन का भी निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुँचे। 

इसके लिए जिला प्रशासन की टीमें निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर फाज़िल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना, पूर्व विधायक श्री गुरप्रीत सिंह जीपी, एससी विंग के प्रधान तथा चुसपिंदर सिंह चाहल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री ने जहाँ सरहदी गाँवों के लोगों के हौसले की सराहना की, वहीं राहत कार्यों में जुटी टीमों का भी उत्साहवर्धन किया।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि हरिके की तुलना में इस बार पानी की निकासी में कमी आई है और इसका सकारात्मक असर धीरे-धीरे फाज़िल्का क्षेत्र में भी दिखना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पानी उतरने के बाद किसी भी प्रकार की बीमारी न फैले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने इस मौके पर राशन और अन्य राहत सामग्री लेकर आने वाली संस्थाओं का धन्यवाद भी किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) श्री सुभाष चंद्र, एसडीएम श्रीमती वीरपाल कौर, डीएसपी अविनाश चंद्र तथा डीडीपीओ नीरू गर्ग भी उपस्थित रहे।

इससे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल में साँप के डँसने से मृत्यु का शिकार हुए व्यक्ति के परिवार से मुलाक़ात कर दुख साझा किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Pal Singh Sawna , Gurpreet Singh GP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD