Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर लाल खट्टर

गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 5500 करोड़ की लागत से 28.5 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनेगा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Manohar Lal Khattar, Rao Narbir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 16:23 IST

केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी उसे अब बढ़ाकर  24 शहरों में 1066 किलोमीटर की मेट्रो सेवा उपलब्ध है और 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का कार्य पाइपलाइन में है जिसके पूरा होने के बाद भारत दुनिया का नम्बर वन देश मेट्रो सेवा प्रदान करने में बन जाएगा।

मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सभागार में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की जबकि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक गुरुग्राम मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर व पटौदी विधायक बिमला चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को शिक्षक दिवस, ओणम और ईद के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इससे पूर्व सेक्टर 44 में मेट्रो सेवा का भूमि पूजन करते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि केंद्रीय आवास मंत्री श्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ करीब 5500 करोड़ रुपए की लागत से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक, द्वारका एक्सप्रेस वे तक जाने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया, इस प्रोजेक्ट पर 27 स्टेशन बनेंगे। यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ेगी।

*मेट्रो की जहां जरूरत होगी शहरी मंत्रालय उसे पूरा करेगा : शहरी आवास मंत्री*

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो सेवा आमजन की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही है। वे विश्वास दिलाते हैं कि देश में जिन शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी की आवश्यकता होगी तो शहरी मंत्रालय मेट्रो सेवा की स्वीकृति देते हुए उसे पूरा करने का काम करेगा। उन्होंने गुरुग्राम क्षेत्र के लोगों को इस नई मेट्रो सेवा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के शुभारंभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि मेट्रो के माध्यम से बेहतर तरीके से लोगों को आवागमन सुविधा प्रदान होने से समय व धन की बचत होगी। 

उन्होंने बताया कि शहरी मंत्रालय की ओर से देश में 10 हजार बसें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी इनमें से 450 बसें हरियाणा को मिलेंगी और इसमें से 100 बसें गुरूग्राम शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एप के माध्यम से यातायात सुविधा यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी जिसमें सुरक्षा की भी गारंटी सुनिश्चित रहेगी व मेट्रो कार्ड से ही किराया भी दिया जा सकेगा इससे पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।

*स्वच्छता में नम्बर वन लाने का लिया संकल्प : मनोहर लाल *

केंद्रीय शहरी मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में आमजन को स्वच्छता को अपने स्वभाव में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से सभी को मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आश्वस्त कर चुके हैं कि गुरुग्राम शहरी क्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन लाने में सभी अपना अतुलनीय योगदान देंगे। उन्होंने हाल ही में जीएसटी के दो स्लैब बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

*मेट्रो कॉरिडोर देगा गुरुग्राम को अलग पहचान: मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल का गुरुग्राम पहुंचने पर अभिनंदन किया और कहा कि गुरुग्राम को नई मेट्रो परियोजना की सौगात देने के लिए वे केंद्र सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है। हम सब मिलकर उस सपने की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका वर्षों से इंतजार था। इस मेट्रो सेवा के लाभ हर नागरिक की जिंदगी में महसूस होंगे। 

सड़क पर जाम कम होगा, यात्रा का समय बचेगा, और प्रदूषण घटेगा व रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन को सोच-समझकर वहां रखा गया है जहां सबसे ज्यादा जरूरत है। इनमें सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, पालम विहार, रेलवे स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अगले चार साल में यह परियोजना पूरी हो जाएगी और यह कॉरिडोर गुरुग्राम में नई पहचान बनाएगा। 

उन्होंने कहा कि रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक, सेक्टर-56 से पचगांव तक और साथ ही नमो मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराना और गुरुग्राम से फरीदाबाद के रास्ते नोएडा तक मेट्रो सेवा हमारी योजना में शामिल हैं। इन परियोजनाओं से गुरुग्राम दिल्ली और पूरे एन.सी.आर. से और गहराई से जुड़ेगा। यह मेट्रो सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है बल्कि यह प्रगति का प्रतीक है।

*आर्थिक शक्ति का केंद्र बिंदु बन रहा गुरुग्राम : नायब सिंह*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम भारत की आर्थिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह प्रमुख कंपनियों-आई.टी., बी.पी.ओ., स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का घर है। उन्होंने कहा कि आज गुरुग्राम 250 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों का घर बन चुका है। यही नहीं, हरियाणा में स्थित 19 यूनिकॉर्न में से अधिकतर गुरुग्राम में स्थापित हैं। 

यहां देश और दुनिया भर से लाखों लोग रोजगार, व्यापार और अवसरों की तलाश में आते हैं। मुझे गर्व है कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से गांव के रूप में थी, वह आज मिलेनियम सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने गौरवान्वित होते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुरुग्राम नगर का तीसरा स्थान है।

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हरियाणा*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जो कहा है, वो करेंगे। हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश ने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार का अनुभव किया है। कार्य संस्कृति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे हरियाणा का संतुलित विकास हो। वे विश्वास दिलाते हैं कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। गुरुग्राम को देश का सबसे विकसित नगर बनाएंगे।

*प्रदूषण पर होगा नियंत्रण, सड़कों पर सुगम होगा यातायात: राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री*

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम मेट्रो रेल विस्तार परियोजना को शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना यात्रियों को सुरक्षित, तेज़ और आरामदायक यात्रा का विकल्प तो देगी ही, साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में भी सहायक होगी। उन्होंने इसे गुरुग्राम की सामाजिक-आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।

*गुरुग्राम शहर के लिए गौरवशाली क्षण : मुकेश शर्मा, विधायक*

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी इस अवसर को शहर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने बताया कि 28.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 27 एलिवेटेड स्टेशन होंगे, जो पुराने और नए गुरुग्राम को साइबर सिटी, उद्योग विहार, रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल गुरुग्राम को एक आधुनिक परिवहन नेटवर्क प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों की रोज़मर्रा की यात्रा को भी सरल और सुविधाजनक बनाएगी।

इस अवसर पर जीएमडीए चेयरमैन डी एस ढेसी, जीएमआरएल के सीईओ चंदशेखर खरे, मंडल आयुक्त आर सी बिधान, सीपी विकास अरोड़ा, डीसी अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी व अजीत यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Manohar Lal Khattar , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD