Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

हरनाज संधू ने साझा किया अनुभव, कहा- ‘मरजाना’ करना आसान नहीं था

Harnaaz Sandhu, Miss Universe Harnaaz Sandhu, Harnaaz Kaur Sandhu, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 17:06 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस हरनाज संधू बहुत जल्द फिल्म बागी-4 में टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो अलीशा की भूमिका निभा रही हैं।  इस फिल्म से अभिनेत्री हरनाज संधू का लेटेस्ट गाना 'मरजाना' हाल ही में रिलीज हुआ था। 

इसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि इसकी शूटिंग बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी। यह गाना करना उनके लिए बहुत मुश्किल था क्योंकि इस गाने में उन्हें अपनी आंखों से बात करनी थी। गाने में फिल्म के एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी प्रेमिका की कब्र पर रोते दिख रहे हैं। 

इसके बाद वो अलीशा (हरनाज) की यादों में खो जाते हैं।हरनाज को इस गाने में कभी लाल गाउन में या कभी सफेद गाउन में डांस करते देखा जा सकता है। इसमें वह अपने डांस और परफॉर्मेंस से सबको मंत्रमुग्ध करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गाने में गहरी भावनाओं और संवेदनशीलता का तड़का लगाया है।

इस गाने पर काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए हरनाज ने कहा, "'मरजाना' की शूटिंग मेरे अब तक के सबसे भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक थी। बागी 4 के अन्य गानों के उलट यह गाना नृत्य या ग्लैमर के बारे में नहीं था, बल्कि स्थिरता, मौन और आंखों में दर्द को व्यक्त करने के बारे में था।"

उन्होंने आगे कहा, "इसमें सीखने और समझने के लिए बहुत कुछ था क्योंकि मैं अलीशा को एक याद के रूप में दिखा रही थी। यह अनुभव करना रोमांचक है कि जीवन के कठिन क्षणों को चित्रित करते हुए सिनेमा कितना शक्तिशाली हो सकता है। मरजाना ने मुझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की जगह दी, और मुझे उम्मीद है कि यह ईमानदारी दर्शकों से उसी तरह जुड़ेगी जैसे शूटिंग के दौरान मुझसे जुड़ी थी।" 

इससे पहले 'बागी 4' के गाने 'गुजारा' में अपनी मासूमियत से उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और 'बाली सोहनी' में अपने डांस से फैंस का दिल जीता। वो एक मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो इस फिल्म में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाती दिखाई देंगी। 

साजिद नाडियाडवाला ने 'बागी 4' की कहानी लिखी है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। 'बागी 4' जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा से भरी फिल्म होगी। यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में दिखाई देंगे।

 

Tags: Harnaaz Sandhu , Miss Universe Harnaaz Sandhu , Harnaaz Kaur Sandhu , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD