Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

'बस यूं ही, दिल्ली में...' दिव्यांका त्रिपाठी ने सादगी भरे अंदाज में पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें

Divyanka Tripathi, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 16:16 IST

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को उनके अभिनय और खूबसूरत व्यक्तित्व के लिए काफी पसंद किया जाता है। उनके फैंस हमेशा उनकी नई तस्वीरों और पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच गुरुवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। 

इन तस्वीरों में उन्होंने अपने खास अंदाज में दिल्ली की झलक पेश की। तस्वीरों में दिव्यांका सफेद और नीले रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं। उनके कपड़ों पर नीले रंग की शानदार कढ़ाई का काम है, जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा है। 

उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जो उनकी सादगी और सुंदरता पर सटीक बैठ रहे हैं।दिव्यांका का मुस्कुराता चेहरा फैंस के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ रहा है। एक तस्वीर में वह एक खिड़की के पास खड़ी नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में हल्का धुंधला नजारा दिख रहा है।

इस तस्वीर में उनका लुक सिंपल, लेकिन बेहद स्टाइलिश है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बस यूं ही, दिल्ली में..."फैंस ने उनके इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया। उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कई फैंस ने लिखा, "आप हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

"वहीं, कुछ फैंस ने उनकी सादगी और नेचुरल लुक की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें 'दिल्ली की क्वीन' का टैग दिया।एक फैन ने लिखा, 'आपकी मुस्कान देखकर दिल खुश हो जाता है।'' दूसरे फैन ने लिखा, 'सिर्फ आपको देखने के लिए मैं इंस्टाग्राम पर आता हूं।

'कुछ फैंस ने उनके आउटफिट की भी खूब तारीफ की और कमेंट्स में लिखा, 'आपका आउटफिट कमाल का है, आपने इसे कहां से खरीदा?'दिव्यांका को अब से पहले सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' में देखा गया था, जिसमें वह अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में नजर आई थीं। 

यह सीरीज एजेंसी आईबी47 पर बनी है। उन्होंने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लेकर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया और घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। दिव्यांका 'खाना खजाना', 'कयामत की रात', 'ये हैं मोहब्बतें', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8', और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं।

 

Tags: Divyanka Tripathi , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD