Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने नाडा की छठी आम सभा और 11वीं शासी निकाय बैठक की अध्यक्षता की

डॉ. मनसुख मांडविया ने डोपिंग रोधी गतिविधियों की योजना और प्रबंधन को डिजिटल बनाने के लिए नाडा इंडिया डेटा एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम (एनआईडीएएमएस) वेब पोर्टल की शुरुआत की

 Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, National Anti Doping Agency, NADA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 14:29 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम तथा रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली स्थित नाडा इंडिया कार्यालय में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की छठी आम सभा एवं 11वीं शासी निकाय बैठक की अध्यक्षता की।

डॉ. मांडविया ने स्वच्छ खेल को बढ़ावा देने और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में अखंडता सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। एंटी डोपिंग को बढ़ावा देने में शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने खेलो इंडिया के सहयोग से एक जन जागरूकता अभियान शुरू करने का सुझाव दिया। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल के माध्यम से जमीनी स्तर से लेकर उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे एथलीटों तक, सभी को एंटी-डोपिंग के महत्व, उससे जुड़े नियमों, और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) तथा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के दिशानिर्देशों के अनुरूप अपेक्षित व्यवहार की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

मंत्री ने नाडा की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए कुशल मानव संसाधन के महत्व पर भी जोर दिया। इस संबंध में उन्होंने संगठन में एक मजबूत इंटर्नशिप कार्यक्रम लागू करने का सुझाव दिया, जिसके तहत स्नातकोत्तर छात्रों को दो से तीन महीने की निर्धारित अवधि के लिए उपयुक्त मानदेय के साथ जोड़ा जा सके। 

उन्होंने कहा कि इससे दोहरा उद्देश्य पूरा होगा: इससे प्रशिक्षुओं को एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान में काम करने का अवसर मिलेगा, साथ ही नाडा को एक अतिरिक्त प्रतिभाशाली मानव संसाधन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनसुख मांडविया ने नाडा इंडिया डेटा एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम (एनआईडीएएमएस) वेब पोर्टल का आरंभ किया। 

यह पोर्टल नाडा इंडिया द्वारा की जा रही डोपिंग रोधी गतिविधियों जैसे डोप परीक्षण, शिक्षा एवं जागरूकता और परिणाम प्रबंधन की योजना एवं संचालन को डिजिटल रूप देगा। एनआईडीएएमएस पोर्टल नाडा की गतिविधियों में पारदर्शिता, दक्षता और उत्तरदायित्व को बढ़ाने में सहायक होगा और खेलों में डोपिंग के खिलाफ भारत की सतत लड़ाई को मजबूत गति प्रदान करेगा।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , National Anti Doping Agency , NADA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD