Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

लॉरेंस वोंग ने द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Lawrence Wong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 12:59 IST

सिंगापुर गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री लॉरेंस वोंग ने आज (4 सितंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति महोदया ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और सिंगापुर एक-दूसरे के लिए महत्वपूर्ण साझेदार हैं और सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के दृष्टिकोण में भी एक प्रमुख भागीदार है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह वर्ष विशेष महत्व का है, क्योंकि यह हमारे देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन ने इस वर्ष जनवरी में भारत का दौरा किया था। विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन सहित छह वरिष्ठ मंत्रियों ने कुछ ही सप्ताह पहले दिल्ली में आयोजित तीसरी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में भी भाग लिया था। 

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत-सिंगापुर संबंध एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुँच गए हैं। राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और प्रधानमंत्री मोदी ने आज संयुक्त रूप से इस साझेदारी के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जो वास्तव में हमारे द्विपक्षीय सहयोग की गहराई और विस्तार को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि आज संपन्न हुए द्विपक्षीय समझौते हरित अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष, नागरिक उड्डयन, वित्तीय प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में हमारे सहयोग को प्रोत्साहन देंगे। राष्ट्रपति ने दोनों देशों के व्यापार और आर्थिक संबंधों के बारे में कहा कि सिंगापुर भारत के लिए निवेश का एक प्रमुख स्रोत है और भारत में सिंगापुर का निवेश भी बढ़ रहा है। 

उन्होंने दोनों देशों के बढ़ते रक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया, जिसमें द्विपक्षीय अभ्यास और प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने सिंगापुर में विशाल भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भी प्रशंसा की, जिन्होंने हमारे सांस्कृतिक और जन-जन के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि उच्चतम राजनीतिक स्तरों पर नियमित बातचीत भारत-सिंगापुर संबंधों की पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-सिंगापुर संबंध भविष्य में भी मज़बूत होंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Lawrence Wong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD