Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोहित ठाकुर ने सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कें शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 04, 2025, 14:53 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहांलोक निर्माण विभाग और एचपीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिमला जिले में निरंतर हो रही बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब तक केवल रोहड़ू सर्कल में ही 80 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। 

क्षेत्र में तीन प्रमुख जिला सड़कों और 227 ग्रामीण सड़कों सहित कुल 230 सड़कें प्रभावित हुई है। तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से एक पुल बह गया है। प्रभावित सड़कों में से अभी तक 203 को बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष सड़कों को 4 सितंबर तक बहाल करने के प्रयास जारी हैं। 

इसके लिए 113 जेसीबी, रोबोट, डोजर और टिपर आदि मशीनें तैनात की गई हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि एनएच-705 को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि एनएच-707 पर यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी ह। इस सड़क मार्ग को भी 4 सितंबर तक बहाल कर दिया जाएगा।

एचपीएमसी के अधिकारियों ने मंत्री को अवगत करवाया कि गुम्मा में 37 में से 31 सेब एकत्रीकरण केन्द्र और जुब्बल में 28 में से 25 सेब केन्द्र प्रभावित हुए हैं, जहां लगभग 80,000 सेब की क्रेटें रखी हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों और बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण सेब की ढुलाई प्रभावित हुई है और कई क्रेटंे मलबे के नीचे दब गई हैं।

रोहित ठाकुर ने बागवानों को पेश आ रही कठिनाइयों पर गहरी चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि सेब के सुचारु परिवहन के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सेब इस क्षेत्र की जीवनरेखा है, इसलिए सड़कों की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 

उन्होंने अधिकारियों को बहाली कार्य में तेजी लाने और 178 करोड़ रुपये के पीडीएनए फंड के समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि के लिए नए अनुमान तैयार कर भेजने को भी कहा।

उन्होंने समयबद्ध तरीके से निविदाएं जारी करने और कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। रोहित ठाकुर ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र में सड़क बहाली कार्य पर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। वह स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग शिमला क्षेत्र के मुख्य अभियंता सुरेश कपूर, राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला क्षेत्र के प्रमुख अभियंता अजय कपूर, एचपीएमसी के महा प्रबन्धक सन्नी शर्मा भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD