Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

लालजीत भुल्लर ने हरिके पत्तन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और जल्लोके के बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की

फ़ूड किट, पानी, राशन और पशुओं के लिए चारा, तूड़ी व फ़ीड उपलब्ध करवाई

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 13:37 IST

पंजाब के जेल एवं परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिला तरन तारन के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और गांव जल्लोके के लोगों को राहत सामग्री वितरित की। नदी के पानी से उत्पन्न मौजूदा स्थिति और हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों को फ़ूड किट, पानी, राशन आदि राहत सामग्री प्रदान की और साथ ही पशुओं के लिए चारा, तूड़ी और फ़ीड की व्यवस्था भी की।

इस अवसर पर स भुल्लर ने लोगों से कहा कि वर्षा की ताज़ा स्थिति के कारण नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन तरन तारन प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक प्रबंध कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन विभिन्न गांवों के गुरुद्वारों में बनाए गए राहत शिविरों में लोगों को पहुंचाने  और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवा रहा है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न इन कठिन हालातों में हम सभी को एक परिवार की तरह बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन तो राहत कार्यों में लगे ही हैं, साथ ही समाजसेवी संस्थाएँ भी प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए सहयोग दे रही हैं।

कैबिनेट मंत्री स भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर मुश्किल समय में राज्य के प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार, प्रशासन, सामाजिक संगठन और आम लोग सभी मिलकर बड़े स्तर पर प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने अपील की कि इस समय हर किसी को राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर ज़रूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। “यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि इंसानियत निभाने का है। जब लोग मुश्किल में हैं, तो हमारा फ़र्ज़ है कि उनके साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाएँ।”

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD