Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

ज़रूरतमंदों को 6196 राशन किटें और 3278 बैग पशु चारा वितरित – अमरप्रीत कौर संधू

डीसी और एसएसपी ने अग्रिम बांधों पर जाकर राहत कार्यों का लिया जायज़ा

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 18:06 IST

फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू एवं एसएसपी श्री गुरमीत सिंह ने आज सीमा क्षेत्र के अग्रिम बंधों पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के निर्देशों अनुसार जिला प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर ज़रूरतमंद तक राहत सामग्री पहुँचे। 

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 6196 राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं तथा पशुओं के लिए 3278 बैग कैटल फीड बाँटे गए हैं। इसके अतिरिक्त 1118 क्विंटल हरा चारा और राहत शिविरों में आवश्यकता अनुसार तूड़ी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले की 21562 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है, जिनमें से 2422 लोगों को एनडीआरएफ और आर्मी की टीमों द्वारा सुरक्षित निकाला गया है। 

वर्तमान में 1304 लोग राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं, जहाँ प्रशासन द्वारा उन्हें लंगर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी ने नूर शाह बंध पर जाकर राहत कार्यों में जुटी टीमों का उत्साहवर्धन किया तथा ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने ढाणी बचन सिंह और कांवा वाली पत्तन का भी दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।

अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि एनडीआरएफ, आर्मी और जिला प्रशासन की नावों के माध्यम से नदी पार के गाँवों तक राशन और अन्य सामग्री पहुँचाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पानी का स्तर अधिक होने के कारण केवल एनडीआरएफ के विशेषज्ञ ही इन नावों को चला सकते हैं। 

इसलिए जो भी व्यक्ति सामग्री भेजना चाहता है, उसे एनडीआरएफ टीम के साथ ही भेजना चाहिए। ग़ौरतलब है कि इस समय हुसैनीवाला से सतलुज नदी में 2,73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (जनरल) अमनदीप सिंह मावी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD