Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिर साथ आए राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी, ला रहे हैं हॉरर कॉमेडी

Manoj Bajpayee, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Police Station Mein Bhoot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 16:39 IST

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा और अभिनेता मनोज बाजपेयी की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं जिनमें से एक चर्चित फिल्म है 'सत्या'। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने लीड रोल प्ले किया था और यह फिल्म हिट हुई थी। 

अब ये जोड़ी फिर से साथ आ रही है।  इस बार ये जोड़ी एक हॉरर कॉमेडी लेकर आ रही है। इस फिल्म का नाम भी फाइनल हो गया है। इसका नाम है 'पुलिस स्टेशन में भूत'। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 'पुलिस स्टेशन में भूत' से लगभग तीन दशक बाद राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी की जोड़ी साथ दिखाई देने जा रही है। 

इसमें जेनेलिया डिसूजा अहम किरदार में दिखाई देंगी। इसका पहला पोस्टर भी आज जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में मनोज बाजपेयी एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिख रहे हैं और वे काफी डरे हुए हैं। उनके पीछे एक भूत भी खड़ा है। अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा, "फिल्म 'सत्या' के बाद मनोज के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए रोमांचक और पुरानी यादों से भरा अनुभव है। 

असली डर वही है जो सुरक्षा के सबसे मजबूत प्रतीक को चुनौती देता है, और पुलिस स्टेशन हमेशा से शक्ति का प्रतीक माना गया है। मनोज और जेनेलिया जैसे कलाकारों की मौजूदगी इस कहानी को और प्रभावशाली बना देती है। यह फिल्म बताएगी कि किस तरह सत्ता के आवरण के पीछे छिपा भय हमारी सोच और नजरिए की सीमाओं को तोड़ देता है।"

फिल्म की कहानी को देखकर ऐसा लग रहा है कि 'पुलिस स्टेशन में भूत' बहुत ही दिलचस्प होगी। दोनों इतने सालों बाद साथ आ रहे हैं तो पक्का बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। मनोज बाजपेयी बहुत जल्द फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' में दिखाई देंगे। 

यह 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। चिन्मय डी. मंडलेकर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज पर आधारित है। 

फिल्म में मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर जेंडे का किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं एक्टर जिम सर्भ एक चालाक अपराधी कार्ल भोजराज का किरदार निभा रहे हैं, जिसे ‘स्विमसूट किलर’ के नाम से जाना जाता है। फिल्म में किरदारों के नाम बदले गए हैं।

 

Tags: Manoj Bajpayee , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Police Station Mein Bhoot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD