Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कांग्रेसी नेताओं का दावा ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से लोग हुए जागरूक, बनेगी इंडिया ब्लॉक की सरकार

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress Working Committee, CWC, Voter Rights Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 16:08 IST

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा से बिहार की जनता जागरूक हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी।

आईएएनएस से बातचीत में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार में इतिहास रचने जा रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐतिहासिक यात्रा न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को प्रभावित करेगी। अगर लोकतंत्र को बचाना है, तो वोट के अधिकार की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा इसी पर आधारित है। उन्होंने दावा किया कि अगर वोट नहीं बचेगा तो आपका अधिकार खत्म हो जाएगा। आप रोजगार और महंगाई पर अपनी बात नहीं कह पाएंगे। पूर्व सीएम ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो मुहिम बिहार के सासाराम से छेड़ी है, इसमें सहयोग करने के लिए सामने आना होगा।

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरा बिहार राहुल गांधी के साथ खड़ा है, और आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर पूरे बिहार में गुस्सा है। भाजपा ने जो साजिश रची है उसे कामयाब नहीं होने देंगे। 

आजादी के बाद जो अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें दिया, वह किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देंगे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पूरा बिहार साथ में है और महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को कई शिकायतें दी हैं, लेकिन आयोग जवाब नहीं दे रहा है।

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा चुनाव के लिए नहीं, बल्कि वोट के अधिकार के लिए है। जिस तरह से इस अधिकार को छीना जा रहा है, वह सही नहीं है। हमें जो संविधान में हक मिला है, उसे छीनने नहीं देंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह यात्रा अब बिहार तक सीमित नहीं है; यह एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गया है। 

यह नई क्रांति का आगाज बन गई है, क्योंकि यह यात्रा 'वन मैन वन वोट' के अधिकार की रक्षा के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जो साजिश रची है, वह सफल नहीं होगी। देश और बिहार के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। 

राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष चट्टान की तरह खड़ा है। मतदाता अधिकार यात्रा’ पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "चाहे युवा हों या किसान, सभी ने इस यात्रा का समर्थन किया है।" सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह यात्रा नहीं क्रांति है, इसका उदघोष बिहार से हुआ है। 

जननायक राहुल गांधी क्रांति लेकर आए हैं। वोट के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की 16 दिनों की यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है; पटना से दिल्ली तक एक गूंज सुनाई पड़ रही है। संविधान में मिले अधिकार को बचाना है। उनके अनुसार, क्रांति की यह यात्रा सफल रही है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Voter Rights Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD