Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू: बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त उपाय करने को केंद्र प्रतिबद्ध : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation Manoj Sinha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 16:01 IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को लगातार हो रही बारिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। 

अमित शाह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के चक मंगू इलाके में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से मुलाकात की। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि आज उनकी गृहमंत्री से मुलाकात हुई और उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव राहत राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। 

चक मंगू के एक निवासी ने बताया कि गृहमंत्री आज हमारे इलाके में आए थे। उन्होंने सभी को राहत और पुनर्वास मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जम्मू में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित चक मंगू गांव का दौरा किया। 

आपदा मोचन बल राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से चला रहे हैं। साथ ही प्रभावित लोगों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। मोदी सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू में तवी पुल और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। 

मोदी सरकार प्रभावित लोगों के साथ पूरी तरह खड़ी है और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अमित शाह रविवार की शाम को जम्मू पहुंचे थे, जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। साथ में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन डेका, बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, एनएचएआई, आईएमडी और कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी जम्मू पहुंचे थे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation Manoj Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD