Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कोमल मित्तल ने खऱड़-लांडरां सड़क की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए, यातायात को निर्बाध बनाने पर ज़ोर

एडीसी (शहरी विकास), एसडीएम खऱड़ और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के साथ किया स्थल का निरीक्षण

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 01 Sep 2025

Last updated on: Sep 02, 2025, 12:43 IST

उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल ने आज खऱड़-लांडरां सड़क का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क पर यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां नगर परिषद खऱड़ द्वारा लगाए गए पंपों से पानी की निकासी की जा रही है, वहां पर तुरंत सड़क की मरम्मत का कार्य आरंभ किया जाए।

उपायुक्त ने बताया कि शिवालिक सिटी और आसपास की सोसाइटियों का सीवरेज एवं बरसाती पानी राष्ट्रीय राजमार्ग की ड्रेन में गिरता है, परंतु लगातार हो रही बारिश के कारण ड्रेन भर गई है और पानी सड़क पर जमने लगा है। इस समस्या के अस्थायी समाधान के लिए नगर परिषद द्वारा पंप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

उपायुक्त ने आगे बताया कि स्थायी समाधान के लिए शिवालिक सिटी और आस-पास की कॉलोनियों के सीवरेज को नए बन रहे शिवालिक के नजदीक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में सीवरेज बोर्ड द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। 

मौसम साफ होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा और पूरा होते ही सीवरेज को नई बनने वाले एसटीपी से जोड़ दिया जाएगा, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) श्री अनमोल सिंह धालीवाल और एसडीएम खऱड़ श्रीमती दिव्या पी. भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD