Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों के बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा : के. ए. पी. सिन्हा

मुख्य सचिव पंजाब ने अमृतसर और पठानकोट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 18:01 IST

पंजाब के मुख्य सचिव श्री के. ए. पी. सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और हर मुश्किल में उनका साथ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इसके उपरांत जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तो विशेष गिरदावरी करवा कर हर प्रकार के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने राहत कार्यों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है, जिसके तहत अमृतसर ज़िले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को इन कार्यों की निगरानी और सहयोग हेतु भेजा गया है।श्री सिन्हा मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आज अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों अजनाला, रमदास और पठानकोट के बमियाल व नरोट जैमल सिंह ब्लॉक में रावी नदी के धुसी बांध का दौरा कर रहे थे। उन्होंने गांव चमियारी में बनाए गए राहत केंद्र में किए गए प्रबंधों का भी जायज़ा लिया।

श्री सिन्हा ने बाढ़ के पानी में घिरे गाँवों में पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने ज़िला प्रशासन द्वारा गाँवों में अब तक पहुँचाई गई राहत के बारे में भी लोगों से फीडबैक लिया। कई गाँवों में उन्होंने स्वयं जाकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने ज़िला प्रशासन और सेना अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की रणनीति व अब तक की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। 

उन्होंने सेना के जवानों, एन. डी. आर. एफ., पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।मुख्य सचिव ने बमियाल, कोलियाँ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि रावी नदी में अधिक पानी आने से धुसी बांध को नुकसान पहुँचा है, जिससे पठानकोट ज़िले के कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि अब नदी में पानी का स्तर घट रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी उतर रहा है।इस मौके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों को और तेज़ किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुँचाई जा सके। उन्होंने एन. डी. आर. एफ., स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की और कार्यों का जायज़ा लिया।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, पंजाब सरकार की ओर से राहत कार्यों हेतु नियुक्त प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारी कमल किशोर यादव, वरुण रूज़म और बसंत गर्ग, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, ज़िला पुलिस प्रमुख एस. मनिंदर सिंह, एन. डी. आर. एफ. के डिप्टी कमांडर अनिल तालकुत्रा, कर्नल रॉबिन एंथनी, पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल, एस. एस. पी. पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) हरदीप सिंह मौजूद थे।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD