Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा अर्चना, स्वास्थ्य केंद्रों का किया लोकार्पण

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 16:26 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रसिद्ध श्री भद्रकाली माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद सरदारबाग गार्डन का उद्घाटन भी किया। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद के प्रसिद्ध श्री भद्रकाली माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। 

इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ चर्चा भी की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद दौरे के दौरान ओगणज गांव और चांदलोडिया में अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस कार्यक्रम से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "सुदूर गांव हो या शहरी क्षेत्र, मोदी सरकार देश के हर कोने को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ रही है। 

आज अहमदाबाद के ओगणज गांव और चांदलोडिया में अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया। ये स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रवासियों को सहज और सुगम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।" गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद दौरे के दौरान गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान गणपति की आरती भी की। 

उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "देश भर में गणेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अहमदाबाद के वस्त्रापुर में सरदार पटेल सेवादल द्वारा आयोजित 40वें वस्त्रापुर के महागणपति की आरती कर मन आनंद से भर गया।" 

इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर अहमदाबाद के जोधपुर में गजानंद युवक मंडल द्वारा आयोजित ‘श्यामल का राजा’ गणेश महोत्सव में भगवान गणपति का पूजन किया। गणपति बाप्पा से सभी की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करता हूं।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD