Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'वोट चोरी' सिर्फ वोट की नहीं, अधिकार और भविष्य की भी चोरी : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आरा , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:56 IST

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के क्रम में आरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'वोट चोरी' का मतलब सिर्फ आपके वोट की नहीं, आपके अधिकार और आपके भविष्य की भी चोरी है। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' में मिल रहे जन समर्थन के लिए उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "आप लोगों ने अपनी शक्ति इस संविधान को, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को, गांधी जी के संविधान को बचाने में, इसकी रक्षा करने में, अपनी आवाज रखी।" उन्होंने कहा कि कई क्रांतियों की शुरुआत बिहार से हुई है। यहां के लोगों ने एक बार फिर से इसे दिखाया है। बिहार से शुरू हुई 'वोटर अधिकार यात्रा' देश में फैलने जा रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले लोगों के लिए कई रास्ते थे, पब्लिक सेक्टर था, लेकिन धीरे-धीरे यह सारे के सारे रास्ते आपके हाथ से छीन लिए गए हैं। भाजपा की सरकार नहीं चाहती है कि गरीबों की आवाज इस देश में सुनी जाए। उन्होंने भाजपा पर गरीबों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि हमने साफ कह दिया है कि पूरे देश में गरीब युवाओं की आवाज गूंजेगी, सुनाई देगी और हम बिहार में एक भी 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में 'वोट चोरी' की गई, लेकिन हम बिहार के चुनाव में चोरी नहीं करने देंगे।राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए। यह यात्रा शनिवार को छपरा के श्याम चौक से शुरू हुई। यात्रा का रात्रि विश्राम वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में होगा।

इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक पदयात्रा निकालेंगे। इस पदयात्रा में महागठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। बिहार के सासाराम से 'वोटर अधिकार यात्रा' 17 अगस्त को शुरू हुई है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Akhilesh Yadav , Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD