Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्रेया घोषाल ने साड़ी में बिखेरा जलवा, खास अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, Shreya Ghoshal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:47 IST

गायिका श्रेया घोषाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसकी फैंस ने खूब तारीफ की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में श्रेया ने पारंपरिक अंदाज में साड़ी पहनी है और साइड पोज देते हुए अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है।तस्वीरों में उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है और माथे पर बिंदी उनके लुक को और निखार रही है। 

उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों के साथ श्रेया ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, "नौ गज की खूबसूरती में लिपटी अनमोल यादें बुनना।"श्रेया न केवल अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनके स्टाइल और फैशन सेंस ने भी हमेशा प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। इन तस्वीरों में उनका पारंपरिक अवतार प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। प्रशंसकों ने कमेंट्स में उनकी तारीफ करते हुए उन्हें 'साड़ी क्वीन' और 'क्लासिक ब्यूटी' जैसे नाम दिए हैं।

श्रेया ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं और बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। साल 2010 से अमेरिका में 26 जून को 'श्रेया घोषाल दिवस' ​​मनाया जाता है।2010 में, श्रेया घोषाल अमेरिका के ओहियो राज्य में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गई थीं। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर, ओहियो के तत्कालीन गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को 'श्रेया घोषाल दिवस' ​​के रूप में घोषित किया। 

यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी थीं।उन्हें साल 2003 में फिल्म 'देवदास' के गाने 'बैरी पिया' में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और तब से वह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय और सफल गायिकाओं में से एक बन गई हैं। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Shreya Ghoshal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD