Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिहार से भाजपा का सफाया तय, चुनाव आयोग बना जुगाड़ आयोग : अखिलेश यादव

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:46 IST

'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। इस दौरान अखिलेश यादव ने तेजस्वी के काम की तारीफ की और भाजपा को चुनाव से बाहर करने का दावा किया। अखिलेश यादव ने कहा, "मैं तेजस्वी यादव को 'वोटर अधिकार यात्रा' के लिए बधाई देता हूं। इस यात्रा से बिहार के लोगों को यह समझ में आ रहा है कि कैसे उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "इस बार बिहार में सौहार्द की जीत होगी। जनता भविष्य बनाने के लिए मतदान करेगी। तेजस्वी यादव ने पहले भी काम करके दिखाया है। एक समय ऐसा था, जब रिकॉर्ड संख्या में नौकरियां दी गई थीं। अब युवाओं को उम्मीद है कि तेजस्वी फिर सरकार में आएंगे तो उन्हें रोजगार मिलेगा। इस बार रोजगार का पलायन नहीं, भाजपा का पलायन होगा।"भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा के 'एसआईआर' वाले फैसले सिरफिरे हैं। 

ये लोग चुनाव आयोग के पीछे छिपकर चुनाव लड़ना चाहते हैं और आयोग के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं।"उन्होंने कहा, "अब यह चुनाव आयोग नहीं, 'जुगाड़ आयोग' बन गया है। उत्तर प्रदेश में हमने देखा है, भाजपा को 26 प्रतिशत और 36 प्रतिशत वोट मिलता है, लेकिन वोटिंग हो जाती है 77 प्रतिशत। वर्दी पहनाकर अधिकारियों से वोट डलवाए गए। सरकार और चुनाव आयोग की यह तिकड़ी अब खत्म होगी।

बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने स्पष्ट कहा, "इसमें सोचने की क्या बात है? तेजस्वी यादव ने काम करके दिखाया है।"तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने यात्रा में हिस्सा लिया है। आने वाले दिनों में देश का बच्चा-बच्चा बिहार से निकले संदेश को समझेगा।

"तेजस्वी ने कहा, "भाजपा सिर्फ अफवाह फैलाने में माहिर है। इस बार बिहार की जनता पूरी तरह जागरूक है। बिहार लोकतंत्र की जननी है और हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। सरकार और चुनाव आयोग जो साजिश रच रहे हैं, उसे हम सफल नहीं होने देंगे।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Akhilesh Yadav , Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD