Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कंपलेक्स रणजीत एवेन्यू की पार्किंग और बेअंत पार्क का लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से होगा कायाकल्प : करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Aug 2025

Last updated on: Aug 30, 2025, 17:43 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने आज रणजीत एवेन्यू बी ब्लॉक में स्थित डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कंपलेक्स की पार्किंग और बेअंत पार्क के नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और उपयोगिता भी कई गुना बढ़ जाएगी।

रिंटू ने बताया कि पार्किंग को लगभग 60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र का फर्श पूरी तरह से इंटरलॉकिंग टाइलों से दोबारा बनाया जाएगा जिससे लोगों को गाड़ियों की आवाजाही और पार्किंग में कोई दिक्कत न हो। इसके साथ-साथ इस पार्किंग स्थल के फुटपाथ का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा, ताकि पैदल चलने वालों को सुगम और सुरक्षित मार्ग प्राप्त हो सके।

इसी प्रकार, रणजीत एवेन्यू का लोकप्रिय बेअंत पार्क भी नवीनीकरण के तहत बदला जाएगा। पार्क में नई और उच्च गुणवत्ता वाली एलईडी लाइटें, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। पार्क में जो भी पुराना सामान या उपकरण खराब हो चुके हैं, उनकी मरम्मत करवा दी जाएगी और आवश्यकतानुसार उन्हें बदला भी जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 40 लाख रुपये का व्यय होगा, जिससे पार्क का संपूर्ण स्वरूप नया और आकर्षक बनेगा।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और यहां आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला शॉपिंग कंपलेक्स की पार्किंग का उन्नयन व्यापारिक गतिविधियों को और सुगम बनाएगा जबकि बेअंत पार्क का आधुनिकीकरण नागरिकों को एक बेहतर और सुरक्षित मनोरंजन स्थल उपलब्ध कराएगा।रिंटू ने स्पष्ट किया कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर का लक्ष्य सिर्फ निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरु नगरी की पवित्रता, स्वच्छता और सौंदर्य को बनाए रखने की निरंतर कोशिशें की जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की सभी योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिले।इस मौके पर कमल डालमिया, नवजोत सिंह ग्रोवर, राज प्रताप सिंह बाजवा, गुरदीप सिंह पनेसर, राहिल कुमार सहित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का विकास और भी तेजी से होगा।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD