Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

प्रबोध सक्सेना ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 15:29 IST

चंबा ज़िला में सभी यात्री सुरक्षित हैं और ज़िला प्रशासन रात-दिन स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्वयं भरमौर में तैनात हैं और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। चंबा शहर में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है और भरमौर क्षेत्र में भी जल्द ही बहाल होने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश से बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों विशेष रूप से चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति ज़िलों में हुए मानसून की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, चंबा-भरमौर मार्ग पर बग्गा और दुर्गट्टी क्षेत्रों के बीच भारी भूस्खलन के कारण चंबा शहर में लगभग 10 हजार लोग फंस गए थे। चंबा-पठानकोट राजमार्ग पर यातायात की बहाली के बाद करीब सात हजार लोग अपने घरों को सुरक्षित वापिस लौट गए हैं। इसके अलावा, भरमौर में लगभग 3,000 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द वापस भेजने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। 

भरमौर में राशन और अन्य ज़रूरी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और जरूरत पड़ने पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। श्री सक्सेना ने स्थानीय प्रशासन को चंबा शहर में रूके लोगों को उनके मूल स्थानों पर वापिस जाने के लिए आग्रह करने को कहा, क्योंकि भारी भूस्खलन के कारण सड़कों की शीघ्र बहाली फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया शुक्रवार सुबह चंबा का दौरा करेंगे, जबकि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पहले ही चंबा के लिए रवाना हो चुके हैं और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कल सुबह रवाना होंगे जो भरमौर तथा चंबा का दौरा करेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि मंडलायुक्त कांगड़ा तथा दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी चम्बा के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सचिवों और दूरसंचार विभाग के उप-महानिदेशक को चंबा व भरमौर में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पर्याप्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने का भी निर्देश दिया।

मुख्य सचिव ने कुल्लू और लाहौल में स्थिति की भी समीक्षा की और जिला प्रशासन को सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पिति में  टेलीफोन क्नेक्टिविटी को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है और वहां जिओ टेलीफोन नेटवर्क अब कार्यशील हो गया है। 

थिरोट का विद्युत उप-केंद्र भी सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।, बैठक में हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD