Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

शहनाज गिल की फिल्म 'इक्क कुड़ी' का नया गाना 'गड़बड' रिलीज

Shehnaaz Gill, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 13:46 IST

शहनाज गिल की फिल्म 'इक्क कुड़ी' का गुरुवार को मेकर्स ने नया गाना 'गड़बड' रिलीज कर दिया है। शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जिंदगी गड़बड़ न हो जाए! फिल्म का नया गाना 'गड़बड़' अब रिलीज हो गया है। 

अभी देखें! फिल्म 'इक्क कुड़ी' सिनेमाघरों में 19 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।" गाने में जिंदगी की उथल-पुथल और भविष्य की परेशानी को फिल्माया गया है, जिसमें जिंदगी में होने वाली 'गड़बड़' के डर को दिखाया गया है। गाने को नूरन ने अपनी आवाज दी है। 

वहीं, म्यूजिक मिक्स सिंह का है और लिरिक्स विक्की संदू ने लिखे हैं।इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसकी जानकारी शहनाज ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी कर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "ये जानकारी देते हुए बहुत उत्सुकता हो रही है कि फिल्म 'इक्क कुड़ी' का टीजर जारी हो गया। 

उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा। दुनिया चाहे जितनी भी बदल जाए, कुछ कहानियां कभी नहीं बदलतीं। इक्क कुड़ी का अब टीजर जारी हो चुका है।"अमरजीत सोरन ने फिल्म का निर्देशन किया है और कहानी भी लिखी है। शहनाज गिल इस फिल्म से बतौर निर्माता डेब्यू भी कर रही हैं।

यह एक पंजाबी महिला-केंद्रित फिल्म है। फिल्म की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी की चुनौतियों और सामाजिक मुश्किलों से जूझती है। इस फिल्म में शहनाज के अलावा निर्मल ऋषि, हर्बी संघा और उदयबीर संधू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को बदलकर अब 19 सितंबर कर दिया है।

 

Tags: Shehnaaz Gill , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD