हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में बी.पी.एल. लाभार्थियों की पहचान हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण द्वारा परिवार पहचान पत्र (PPP) डाटाबेस में दर्ज सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय के आधार पर की जाती है। 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2025 की अवधि के दौरान बीपीएल श्रेणी में 8,73,507 परिवार बीपीएल कैटेगरी में जोड़े गए और 9,68,500 परिवारों को बीपीएल श्रेणी से हटाया गया है।
उन्होंने बताया कि 22 अगस्त, 2025 तक बीपीएल परिवारों की संख्या 41,93,669 है।श्री कृष्ण लाल पंवार आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक श्री शीशपाल केहरवाला द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।