Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश

एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम को प्रभावशाली ढंग से लागू करना सुनिश्चित किया जाए

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 12:54 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी ने आज पंजाब सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों की शिकायतों और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। स गढ़ी आज यहां पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की 26वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग राज्य की अनुसूचित जातियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

आज पंजाब भवन में हुई समीक्षा बैठक में चेयरमैन स गढ़ी ने पुलिस, स्थानीय सरकारों, सामाजिक न्याय और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत दर्ज मामलों की स्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन मामलों का जल्द निपटारा किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।

बैठक के दौरान स गढ़ी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक ज़िले में एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों के निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएँ, ताकि अत्याचार संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके। साथ ही विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने की भी सिफ़ारिश की गई, ताकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग अपनी शिकायतें पुलिस विभाग को फ़ोन कॉल के माध्यम से भी दर्ज करा सकें। 

इस अवसर पर भूरीवाले गुरगद्दी (गरीब दास) संप्रदाय के प्रमुख धाम श्री रकबा साहिब (लुधियाना) और श्री झांडियां धाम (रोपड़) पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तथा श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह प्राप्त भूमि श्री खुरालगढ़ साहिब पर तप-अस्थान और चरण छोह गंगा में सुरक्षा हेतु गार्ड नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए, जहाँ पर बड़ी संख्या में संगत अनुसूचित जाति वर्गों/पिछड़ी श्रेणियों से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरनाला, फाजिल्का, मलेर कोटला, पठानकोट, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में अंबेडकर भवन अभी नहीं बने हैं, उनका निर्माण किया जाए। 

ज़िला बरनाला में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए दी गई ज़मीन के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए अंबेडकर भवन बनाया जाए। ज़िला तरन तारन में अधूरे अंबेडकर भवन का निर्माण कार्य तेज़ किया जाए। वर्ष 2017 से 2019 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के राज्य के 40% हिस्से के हिसाब से लंबित फंड संबंधित कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों को तुरंत जारी किए जाएँ। 

चेयरमैन स गढ़ी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के 60 प्रतिशत केंद्र के बकाए फंड को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माध्यम से विचारते हुए केंद्र सरकार तक इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएँगे। स्थानीय निकाय के निदेशक श्री कुलवंत सिंह को निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान मरने वाले सफाई कर्मचारियों के परिवारों को दया के आधार पर नौकरी देने संबंधी लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए डेटा इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के गैर-सरकारी सदस्य गुलज़ार सिंह बोबी, गुरप्रीत सिंह इट्टावाली, रुपिंदर सिंह शीतल के अलावा पुलिस विभाग से स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस श्री ए.एस. राय, निदेशक स्थानीय निकाय विभाग श्री कुलवंत सिंह आई.ए.एस., निदेशक सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग डॉ. नयन जस्सल पी.सी.एस., सचिव पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग मौजूद थे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD