Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अमन अरोड़ा द्वारा जयंत चौधरी से हुनरमंद विकास पहलों के लिए एकल संपर्क बिंदु मनोनीत करने की अपील

अरोड़ा ने कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय योजनाओं में 3 से 5 वर्षों की निरंतरता लाने का सुझाव दिया

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 11:02 IST

पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री और आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने आज केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी से कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सभी कौशल विकास पहलों के लिए एकल संपर्क बिंदु के रूप में मनोनीत करने की अपील की, ताकि केंद्रीय सरकार की कौशल विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में एकरूपता लाई जा सके।

आज यहां एक होटल में आयोजित कौशल विकास मंत्रियों के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कौशल विकास में वृद्धि से संबंधित दो प्रमुख उपायों का सुझाव दिया कि कौशल योजनाओं में 3-5 वर्षों की निरंतरता सुनिश्चित की जाए, ताकि युवाओं को बेहतर योजनाबंदी और विकल्प प्रदान किए जा सकें और प्रदेशीय कौशल मिशनों के माध्यम से केंद्रीय कौशल प्रशिक्षण योजनाओं को लागू किया जा सके, जिससे अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए क्रियान्वयन और निगरानी में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके।

कौशल विकास में राज्य की महत्वपूर्ण प्रगतियों को उजागर करते हुए, श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार ने 2024 में ‘पंजाब कौशल विकास योजना’ की शुरुआत की थी, जिसमें 10,654 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कौशलों में मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आइबीएम, माइक्रोसाफ्ट और नैस्कॉम जैसी प्रमुख कंपनियों से भागीदारी की गई है। 

राज्य सरकार का उद्देश्य आइटीआइज़ को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और कौशल प्रशिक्षण के लिए डिजिटल एकीकरण का लाभ उठाना है, ताकि पंजाब के युवाओं को कुशल बनाया जा सके और उनकी रोजगारयोग्यता में वृद्धि की जा सके। उन्होंने आगे बताया कि 2 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रमुख पहलों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाइ) और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी योजनाओं के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कौशल विकास सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए है, केवल नौकरियों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार भविष्यमुखी, समग्र और अवसरों से भरपूर कौशल विकास ईको-सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोजगार उत्पादन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग विभिन्न पहलों के माध्यम से रोजगारयोग्यता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विभाग द्वारा राज्य के युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के लिए 14 केंद्र और लड़कों एवं लड़कियों के लिए दो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट चलाए जा रहे हैं और एक नया इंस्टिट्यूट स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब कौशल मिशन युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और रोज़ी-रोटी के स्थायी कौशल से लैस करता है। 

इसके अलावा, विभाग द्वारा 5 बहु-कौशल विकास केंद्र, 3 स्वास्थ्य कौशल विकास केंद्र और 198 ग्रामीण कौशल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो जिला-स्तरीय कार्यालयों के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हैं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD