Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्षतिग्रस्त सड़कों-पेयजल योजनाओं की बहाली को युद्वस्तर पर करें कार्य : हेमराज बैरवा

इंदौरा उपमंडल में प्रभावितों के लिए संचालित किए जा रहे तीन रिलीफ कैंप

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 15:47 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  कांगड़ा जिला में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पेयजल, सिंचाई योजना की मरम्मत के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं इस बाबत आईपीएच तथा लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पेयजल योजनाओं की रिपोर्ट भी मांगी गई है ताकि क्षतिग्रस्त सड़कों तथा पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

बुधवार को एनआईसी के सभागार में बारिश से हुए नुक्सान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में 65 के करीब संपर्क मार्ग बाधित हुए हैं वहीं 92 के करीब पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं इन सभी स्कीमों की बहाली के लिए युद्व स्तर पर कार्य चल रहा है। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को राहत तथा पुनर्वास के कार्यों को तत्परता से पूर्ण करने के लिए कहा गया है। 

प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौरा उपमंडल में भारी बरसात के चलते करीब 820 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है इस समय करीब तीन रिलीफ कैंप इंदौरा उपमंडल में स्थापित किए गए हैं ताकि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मानसून के सीजन में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश स्वास्थ्य तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बड़ा भंगाल में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने भारी बारिश के चलते फसलों को हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए गए इसके साथ ही नेशनल हाइवे के अधिकारियों को भी निर्माण कार्य के चलते हुई क्षतिग्रस्त सड़कों इत्यादि की मरम्मत के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, कृषि तथा उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD