Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सान्या मल्होत्रा का नया 'कर्ली' अवतार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Sanya Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 13:35 IST

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कर्ली हेयर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ स्लीवलेस टॉप पहना हुआ है। 

सान्या ने इसको कैप्शन दिया, "छोटे कर्ली हेयर, बड़ी खुशी, नताशा मेरी कर्ल विशेषज्ञ हैं, कर्ली कट के लिए धन्यवाद!" अभिनेत्री के पोस्ट करते ही इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मुझे तुम्हारे बालों से प्यार हो गया है।" एक यूजर ने लिखा, "गॉर्जियस डियर।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपके बाल हैं या मैगी।" अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है। अब इसे फाइनली 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। 

इससे पहले दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म के टीजर की झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई थी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मंडप सजेगी, महफिल जमेगी... पर सनी और तुलसी की एंट्री सारी स्क्रिप्ट बदल देगी। 

टीजर 28 अगस्त गुरुवार को रिलीज होगा। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अब बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' और हर्षवर्धन राणे की अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' से टक्कर लेगी।

 

Tags: Sanya Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD