Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘नो फिल्टर नेहा’ पॉडकास्ट का किस्सा, जब नेहा धूपिया ने लीक से हटकर सोचा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Neha Dhupia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 26 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 13:32 IST

नेहा धूपिया बॉलीवुड और भारतीय मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उनका जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि, केरल में हुआ था। उनके पिता, कमांडर प्रताप सिंह धूपिया, भारतीय नौसेना में थे और उनकी मां, मंजीत धूपिया, एक गृहिणी हैं।  

नेहा ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया और साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। इसके बाद वे मिस यूनिवर्स 2002 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने गईं, जहां वे टॉप 10 फाइनलिस्ट में शामिल हुईं। यहीं से उन्हें ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान मिली।

नेहा धूपिया ने बॉलीवुड में 2003 में फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रेट' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें 'जूली', 'शीशा', 'क्या कूल हैं हम', और 'चुप चुप के' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। फिल्मों के साथ ही उन्होंने अपना खुद का एक पॉडकास्ट भी शुरू किया। 

इसका नाम ‘नो फिल्टर नेहा’ है। यह आज भले ही बहुत लोकप्रिय है, लेकिन इसे शुरू करने का किस्सा काफी अनोखा है। 2016 में जब नेहा ने इस पॉडकास्ट को शुरू करने का फैसला किया, तब भारत में पॉडकास्टिंग का कोई चलन नहीं था। अधिकतर लोग यह मानते थे कि मनोरंजन का मतलब सिर्फ वीडियो है और कोई भी सिर्फ ऑडियो शो नहीं सुनेगा।

जब नेहा ने अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों से यह आइडिया शेयर किया, तो उन्हें कई तरह के रिएक्शन मिले। कोई कहता, "यह आइडिया फ्लॉप हो जाएगा," तो कोई कहता, "इसे कौन सुनेगा?" लोगों ने उनको इसे न करने के बहुत से कारण गिनाए।

लेकिन, नेहा को अपने आइडिया पर पूरा भरोसा था। वह जानती थीं कि भारत में, जहां इंटरव्यू के दौरान अक्सर सवाल-जवाब बहुत नियंत्रित होते हैं, वहां एक ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए, जहां सेलेब्रिटी बिना किसी फिल्टर के खुलकर बात कर सकें।

उन्होंने मशहूर हस्तियों को अपने पॉडकास्ट पर लाने के लिए राजी किया। जब पहला एपिसोड रिकॉर्ड हुआ, तो कुछ कलाकारों को भी यह अजीब लगा कि वे सिर्फ बोल रहे हैं और कैमरा नहीं है। लेकिन, धीरे-धीरे, उन्होंने इस फॉर्मेट को एन्जॉय करना शुरू कर दिया।

इस पॉडकास्ट की सफलता ने साबित कर दिया कि नेहा ने सही सोचा था। ‘नो फिल्टर नेहा’ भारत के सबसे सफल पॉडकास्ट में से एक बन गया। इस पॉडकास्ट ने न सिर्फ नेहा को एक नई पहचान दी, बल्कि यह भी साबित किया कि अगर आप अपने आइडिया पर विश्वास करते हैं, तो आप लीक से हटकर भी सफलता पा सकते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Neha Dhupia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD