Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जानते हैं उनके समय में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिटा हुआ था- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विपक्ष के पास ठोस मुद्दों की कमी – मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली (सिरसा) , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 11:15 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जो लोग कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं, वे जानते हैं कि उनके शासनकाल में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिटा हुआ था। उस समय यदि किसी बेटी के साथ कोई घटना हो जाती थी तो एफआईआर तक भी दर्ज नहीं की जाती थी। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार के समय में पुलिस गति से काम कर रही है। 

यदि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया है तो पुलिस उसे सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम कर रही है।मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा के डबवाली में आयोजित मैराथन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विधेयक लाए जाएंगे और विधायी कार्य होंगे। विपक्ष की ओर से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी दिए गए हैं, जिनका सरकार जवाब देगी।

संसद में लाए गए विधेयक के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि समाज में पारदर्शिता आए और जनता को राजनीतिक दलों व नेताओं पर विश्वास हो। अन्यथा स्थिति यह हो जाती थी कि लोग जेल के भीतर से भी चुनाव जीत जाते हैं। इसी कारण केंद्र सरकार यह विधेयक लेकर आई है ताकि लोकतंत्र में पारदर्शिता और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

कालूआना खरीफ चैनल में घग्गर का पानी पहुंचाने से जुड़े प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे नहरों के रिमॉडलिंग का कार्य हो या पानी पहुंचाने की बात हो, सरकार इस संबंध में गति से कार्य कर रही है। पंजाब से पानी को लेकर कुछ दिक्कतें आई थी, जिसके बारे केंद्र सरकार को भी अवगत करवाया गया। केंद्र सरकार द्वारा अब तक दो बैठकें भी की गई हैं। निश्चित तौर पर इसका कोई न कोई समाधान अवश्य निकलेगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD