Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया : जेपी नड्डा

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Mohan Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 16:04 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के 'डेड लीडर' को देश की अर्थव्यवस्था 'डेड' नजर आती है, जबकि भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकार का दौर शुरू किया। जेपी नड्डा सोमवार को मध्यप्रदेश के प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। जबलपुर पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने जबलपुर संभागीय कार्यालय में जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा और कांग्रेस के बीच के फर्क जनता को समझाएं। 

देश के लिए कांग्रेस अमावस्या है और भारतीय जनता पार्टी पूर्णमासी है। लोग पूर्णमासी को महसूस कर सकें, इसके लिए हमें उन्हें बार-बार अमावस्या की याद दिलानी होगी। 2014 भारतीय राजनीति का टर्निंग पाइंट है, जनता को बताएं। प्रधानमंत्री मोदी ने रिस्पांसिबल, रिस्पांसिव और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया। 

डेड कांग्रेस के डेड लीडर ही हमारी अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनामी बता रहे हैं, जबकि हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। विरोधी भी मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश का इकलौता वैचारिक दल है। हमने सत्ता के लिए कभी समझौते नहीं किए, अपने रास्ते नहीं बदले। लोगों की स्मृति छोटी होती है, इसलिए अपनी बात बार-बार कहने की जरूरत है। 2014 के पहले सरकारें आती थीं और जाती थीं। 

चुनावी घोषणा पत्र का कोई महत्व नहीं होता था। लेकिन, 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कार्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया।  उन्होंने राजनीति की संस्कृति बदल दी। पहले सरकारें किसी एक समुदाय की, जाति की, वर्ग की या इलाके की होती थी।

2014 के बाद 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का दौर शुरू हुआ। अब जो सरकार है, वो किसी एक वर्ग या जाति की नहीं, बल्कि सभी की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी भी यही मानते हैं कि राष्ट्रीयता और संगठन के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। 

आखिरकार 2024 में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। हमने जब तीन तलाक हटाने की बात कही, तो विरोधियों ने हमें प्रतिक्रियावादी और सांप्रदायिक कहा। लेकिन, कार्यकर्ताओं की ताकत और प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति से इस बुराई को हटा दिया गया। 

आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, सीरिया, ईरान जैसे मुस्लिम देशों में भी जिसका प्रावधान नहीं था, उसे भारत में तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने जिंदा रखा। हमने वक्फ बोर्ड एक्ट भी पारित किया। जब-जब हमें अवसर मिला, हमने वो करके दिखाया, जो हम कहते हैं। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें जनता को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का फर्क बार-बार बताना होगा। आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने यह कानून पारित कराया था कि प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर पर कोई कानून लागू नहीं होगा। 

हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रस्ताव रखा है कि प्रधानमंत्री समेत कोई भी मंत्री या मुख्यमंत्री अगर 30 दिन तक जेल में रहता है, तो 31वें दिन उसे अपना पद छोड़ना होगा। कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवाद चरम पर था, लेकिन अब आतंकवाद समाप्ति की ओर है। भाजपा देश को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है, तो कांग्रेस हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी होती है, जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, अशांति फैलाना चाहते हैं। 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Mohan Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD