Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है भारत - केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी हुए कार्यक्रम में शामिल

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Mahipal Dhanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 11:06 IST

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है। आज ही के दिन 2023 में चंद्रयान-तीन को सफलता मिली थी। इसी के चलते राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस बार यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस करनाल में मनाए जाने का फैसला लिया गया।

श्री मनोहर लाल ने आज करनाल के मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अंतरिक्ष का विषय काफी विस्तृत है। आर्यभट्ट ने 15 सौ साल पहले बता दिया था कि धरती गोल है और यह सूर्य का चक्कर लगाती है। 

अगर इससे पूर्व के इतिहास की बात करें तो हमारे देश का समृद्ध खगोलशास्त्र पहले से गणना करके बता देता था कि पूर्णमासी, अमावस्या, करवा चौथ, गणेश चतुर्थी व धार्मिक पर्व कब हैं। आज हमारे देश के वैज्ञानिक बड़े बेहतर तरीके से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सेटेलाइट अभियान 1960 में आरंभ हुआ। 1963 में लांचिंग पैड तक सेटेलाइट को साइकिल पर ले जाया गया।

आकाश की सीमा, सपनों की नहीं  - शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

महीपाल ढांडा ने कहा कि यह राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस केवल उत्सव नहीं, भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य, तकनीकी प्रगति और भविष्य के सपनों का प्रतीक भी है। दुनिया में करनाल की पहचान अंतरिक्ष नायिका कल्पना चावला के नाम से भी है। उनकी प्रेरणा देश की युवा पीढ़ी के हृदय में अंतरिक्ष विज्ञान और उसके प्रति जिज्ञासा बढ़ाती है। इस अवसर पर वे कल्पना चावला को श्रद्धापूर्वक नमन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान व तकनीक के क्षेत्र में जो ऊंचाइयां हासिल की हैं उस पर पूरी दुनिया गर्व के साथ भारत की ओर देखती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग छात्रों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान व नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल-कॉलेजों में वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं, एआई, रोबोटिक लैब, नवाचार केंद्र जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर रही हैं। अंतरिक्ष दिवस यह संदेश देता है कि आकाश की सीमा है लेकिन हमारे सपनों की सीमा नहीं है। यदि युवाओं के अंदर मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच है तो कल्पना चावला, विक्रम साराभाई और एपीजे अब्दुल कलाम की तरह विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Mahipal Dhanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD