Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' जारी, नेताओं ने कहा- 'यह परिवर्तन की पुकार'

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC, Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अररिया , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 14:17 IST

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' ने जनता के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मतदाताओं के अधिकारों के साथ 'वोट चोरी' जैसे गंभीर मुद्दों को उठा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जनता से मिल रही प्रतिक्रिया हमारी उम्मीदों से परे है। 

बिहार की जनता अब विकल्प चाहती है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "20 साल से सत्ता पर काबिज सरकार से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। ऐसा लगता है कि बिहार में कोई सरकार ही नहीं है। सरकार की अक्षमता और विश्वासघात ने जनता को गुस्से से भर दिया है। 

यह यात्रा जनता की नाराजगी को एकजुट करने का मंच बन रही है। महागठबंधन बिहार में एक विकल्प के तौर पर उभर रहा है।" कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस अभियान को आजादी की लड़ाई से जोड़ते हुए कहा, "बिहार की जनता मतदाताओं के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर आई है। 

जैसे हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही यह संघर्ष जनता के हक के लिए है। हम इस लड़ाई में जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह यात्रा बिहार में बदलाव की शुरुआत है।" अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, "यह जनसैलाब बिहार की जागरूकता का प्रतीक है। 

राहुल गांधी लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने मखाना किसानों सहित समाज के हर वर्ग से मुलाकात की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी खुलकर जनता के सवालों का जवाब दे रहे हैं।"उन्होंने वोटों की चोरी को बिहार का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा, "जनता अब जाग चुकी है और बिहार से भाजपा का सफाया तय है।"

वहीं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "हम जनता के अधिकारों और वोटों की चोरी जैसे गंभीर मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं। देश और राज्य में वोटों की चोरी से सरकारें बन रही हैं, जिसके खिलाफ हम जनता के साथ खड़े हैं।"

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि अगले महीने आदर्श आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है, जिसके साथ ही चुनावी माहौल और गर्माएगा।  'वोटर अधिकार यात्रा' बिहार में एक बड़े जनांदोलन का रूप ले रही है। यह यात्रा न केवल मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है, बल्कि सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ जनता के असंतोष को भी उजागर कर रही है। आने वाले समय में यह अभियान बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का कारण बन सकता है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD