Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध'; नशा तस्करों के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

दो नशा तस्कर भाइयों के विरुद्ध 10 मामले दर्ज

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 13:21 IST

पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल ' युद्ध नशे के विरुद्ध' के अंतर्गत, जालंधर नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सहयोग से रविवार को गोपाल नगर क्षेत्र में नशा तस्करी में लिप्त दो भाइयों के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर के गोपाल नगर निवासी प्रलाद कुमार और सोमनाथ उर्फ ​​मन्ना की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि प्रलाद कुमार और सोमनाथ उर्फ ​​मन्ना दोनों ही नशा तस्कर हैं, जिनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह कार्रवाई नशा माफिया के लिए एक कड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करके न केवल कानून का पालन हो रहा है, बल्कि आस-पास के इलाकों को भी नशे के चंगुल से मुक्त किया जा रहा है।

कमिश्नर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, उन्होंने नागरिकों से सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से नशे से संबंधित जानकारी सांझा करने की अपील की और कहा कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के इस कदम का स्वागत किया। 

सरकार के साहसिक कदमों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से नशा तस्करों को एक कड़ा संदेश मिलेगा और लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा। लोगों ने इन कार्रवाइयों को राज्य में नशा मुक्त पंजाब बनाने की चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD